home page

सूरतः मनपा के प्लॉट में मिले 14 प्राचीन तोप

 | 
सूरतः मनपा के प्लॉट में मिले 14 प्राचीन तोप
सूरतः मनपा के प्लॉट में मिले 14 प्राचीन तोप


-10 साल पहले सूरत में खुदाई में मिले थे ये तोप

सूरत, 11 मई (हि.स.)। सूरत के पुराने बॉम्बे मार्केट के समीप सूरत महानगरपालिका की जमीन से 14 ऐतिहासिक और प्राचीन तोप मिले हैं। प्लॉट में अतिक्रमण निरोधक विभाग का ऑफिस है। फिलहाल यहां पुनर्निर्माण के लिए सामानों को हटाने के दौरान एक के बाद एक 14 तोप मिले हैं।

सूरत में पहले भी कई बार तापी नदी के किनारे स्थित किले और आसपास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक चीजें मिल चुकी हैं। बताया गया कि इन वस्तुओं की सही ढंग से देखरेख नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार करीब 10 साल पहले सूरत के किला के समीप खुदाई में कुछ प्राचीन तोप मिले थे। इसे ही पुराने बॉम्बे मार्केट के समीप मनपा के अतिक्रमण विभाग के प्लॉट में इसे रख दिया गया था। देखरेख के अभाव में इन तोपों पर और अन्य सामान भी रखे रहे, जिससे इनकी हालत कबाड़ की तरह हो चुकी है।

माना जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व मिले तोप ही मनपा ने एक स्थान से दूसरे स्थान तक शिफ्ट करते-करते अंत में मनपा के अतिक्रमण विभाग के प्लॉट तक पहुंचा दिया। मनपा प्रशासन इन प्राचीन तोपों को यहां रखने के बाद भूल गया था कि उसने इसे कहां रखा था। इस बीच कई अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हो गए, जो इन तोपों के बारे में जानते थे। अब इसे दोबारा प्राप्त कर इसकी देखरेख करने की बात कही जा रही है। सूरत शहर अपने ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कारण जाना जाता है। यहां मुगल और अंग्रेज आक्रांता के रूप में यहां आए थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव