home page

सुनेत्रा पवार पर बयान को लेकर रोहित पवार ने जताया खेद, कहा- दिल से माफी मांगता हूं

 | 

मुंबई, 27 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के संदर्भ में शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने एक बयान दिया था

जिसके कारण विवाद बढ़ गया है।

उन्होंने गुरुवार को कहा था कि सुनेत्रा जी अजित पवार के जैसा काम नहीं कर सकती।

रोहित के इस बयान के विरोध में अजीत पवार के पार्टी के लोगों ने आज आंदोलन किया।

रोहित पवार शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में जाकर शरद पवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनसे मुलाकात की। अस्पताल से निकलने के बाद एक बार फिर उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पुणे को एक सशक्त संरक्षक मंत्री की जरूरत है। पत्रकाराें के एक प्रश्न के जवाब में उन्हाेंनेकहा कि यदि किसी महत्वपूर्ण पद पर काेई बैठा है। फिर वह चाहे पुरूष हाे या महिल इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन जाे भी व्यक्ति उस पद पर बैठा है, उसे पद के माध्यम से सामान्य लाेगाें के साथ न्याय करना चाहिए।

उन्हाेंने कहा कि वह अपनी चाची सुनेत्रा पवार के संदर्भ में जाे कुछ कहा यदि उन्हें बुरा लगा ताे मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में गुरूवार काे भी मैने खेद व्यक्त किया था।

उन्हाेंने कहा कि मै सिर्फ चाची के बारे मे ही बाेलता हूं, ऐस नहीं है। पुणे जिला के संरक्षक मंत्री जब अजीत पवार थे तब उनका प्रशासन पर अच्छा खासा प्रभाव था। उनकी जगह काेई नहीं ले सकता, यह बात मैने कई बार बाेली है। काेई भी व्यक्ति अपनी खुद की जगह बना सकता हैऔर चाची सुनेत्रा भी अपनी जगह बनायेंगी इसका मुझे पूरा विश्वास है।

उन्हाेंने कहा कि पुणे में कानून व्यवस्था की जाे परिस्थिति बनी उस पर यह मुद्दा उठा था। जब काेई नेता चलता है। तब उसकी सुरक्षा के लिए पीछे पीछेे पुलिस चलती है ताकि वे सुरक्षित रहें, लेकिन परेशानी ताे सामान्य लाेगाें काे हाेती है, इसी मुद्दे पर अगर बाेला ताे इसमें गलत क्या है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी