शाइना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। शिव सेना (उद्धव) गुट के कार्यकर्ताओं ने शिव सेना (शिंदे) गुट की नेता शाइना एनसी के खिलाफ दादर स्थित सेना भवन के सामने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष
सोनिया गांधी की आत्म कथा
बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में वीर सावरकर के सम्बन्ध में अपमान जनक टिप्पणी की गयी है जसके विरोध में शिंदे गुट के संजय निरुपम, शाइना एनसी और अन्य नेताओं ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें विराेध स्वरूप पुस्तक के कुछ पन्नाें काे फाड़ने के साथ ही इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने शाइना पर बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगाया है।
शाइना ने सोशल मीडिया पर पाेस्ट किया है कि वह बाल ठाकरे के प्रति जनता के प्यार काे समझती हैं। मेरे और लाखाें लाेगाें के लिए बाला साहब ठाकरे एक नेता ही नहीं बल्कि एक देवता थे। अगर अनजाने में मेरे किसी काम से सच्चे शिव सैनिकाें या उनके प्रशंसकाें की भावनाएं आहत हुयी हैं ताे मैं उनसे दिल से माफी मांगती हूँ। हालांकि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

