home page

शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद जांच के लिए लाए गए मुंबई

 | 

मुंबई, 04 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पवार को सीने में दर्द होने के कारण दो दिन पूर्व पुणे के रुबी हाल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। पवार को आज दोपहर स्वास्थ्य ठीक होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पवार की पुत्री और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ट्वीट कर सूचना दी है कि मुम्बई पहुंचने के बाद पवार को आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी