शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
मुम्बई, 26 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के मुखिया शरद पवार
को तबीयत खराब होने के बाद गुरुवार को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पवार की पुत्री
और सांसद सुप्रिया सुले के अनुसार, तबीयत बिगड़ने की शुरुआती वजह डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) मानी जा रही है।
सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की और पार्टी की बैठक बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचीं।
सुले ने कहा है कि बाबा को आराम करने और यात्रा कम करने लिए कहा जाता है लेकिन वे मानते ही नहीं। उन्हें काम से बहुत लगाव है। आप सब की चिंता और शुभ कामनाओं के लिए धन्यवाद।
इससे पहले नवंबर की शुरुआत में भी खांसी, सीने में दर्द और श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें पुणे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि नवंबर के शुरू में पवार को सीने में दर्द और श्वास लेने में तकलीफ के कारण पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय पवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कई वरिष्ठ नेता ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।
नेताओं की मुलाकात के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद) और अजीत गुट के बीच विलय की संभावनाओं पर खूब चर्चा हो रही थी और गुरुवार को भी पार्टी की बैठक में दोनों दलों के विलय तथा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक के साथ ही
रोहित पवार के ट्रैक्टर मोर्चा के संदर्भ में चर्चा होने की संभावना थी।
सुले ने पवार को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बैठक को बीच में ही छोड़ दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

