home page

विधान परिषद चुनावः बैलेट बॉक्स में मिली दो पर्चियों की चर्चा

 | 

मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के चुनाव की मतगणना चल रही है। इस बीच बैलेट बॉक्स से मिली दो पर्चियां ने चौंका दिया है। मतगणना केंद्र में मौजूद चुनाव अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि कुछ देर के लिए अचंभे में आ गए।

दरअसल पुणे शिक्षक और स्नातक चुनाव क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर बैलेट बॉक्स खुलने के बाद अंदर हाथ से लिखी दो पर्चियां मिलीं। बैलेट बॉक्स में मिली पहली पर्ची में वोटर ने अपना गुस्सा और आत्म-सम्मान दिखाते हुए लिखा है कि हमें कोई नहीं खरीद सकता। साल 2004 की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करो, वरना देखो! कई साल से पेंडिंग पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक का गुस्सा इस चिट्ठी से सीधे बैलेट बॉक्स तक पहुंचता दिखा है। दूसरी पर्ची में स्नातक की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया गया है। जनप्रतिनिधियों को इमोशनल और नैतिक चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 'ग्रेजुएट्स का काम करो, नहीं तो सजा मिलेगी!

वोटों की गिनती के संवेदनशील माहौल में जैसे ही ये दोनों पर्चियां सामने आईं, मतदान केंद्र में ज़ोरदार सुगबुगाहट शुरू हो गई। शिक्षक और ग्रेजुएट मतदाताओं सिर्फ वोटिंग तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि बहुत ही आक्रामक तरीके से बैलेट बॉक्स के ज़रिए अपनी जायज मांगों, गुस्से और उम्मीदों को भी ज़ाहिर किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार