मुंबई में मेगा ब्लाॅक के कारण लाेकल ट्रेन की सेवाएं रविवार काे रहेंगी बाधित
मुंबई, 21 नवंबर (हि.स.)। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लाेकल ट्रेन की सेवाएं रविवार 22 नवंबर काे रखरखाव और दुरूस्तीकरण
के लिए मेगा ब्लाॅक के कारण बाधित रहेंगी जिससे लाखाें यात्रियाें काे परेशानी झेलनी पड़ सकती हैै।
रेलवे अधिकारियाें के अनुसार रविवार काे लाेकल ट्रेन की यात्रा शुरू करने के पूर्व मेगा ब्लाॅक की जानकारी ले लें। सेंट्रल रेलवे
के ठाणे और कल्याण के बीच मेन लाइन के फास्ट ट्रैक पर सुबह 10:40 से दाेपहर 3:10 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी।
हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-चूनाभट्टी के बीच सुबह 10:40 से शाम 4:40 बजे तक ब्लाॅक रहेगा। इसके अलावा सीएसएमटी की तरफआने वाली हार्बर सेवाएं सुबह 10:10 से शाम 4:10 बजे तक बंद रहेंगी। इस दाैरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ के रूट बदले जायेंगे जिससे यात्रामें अधिक समय लग सकता है। दूसरी तरफ पश्चिम रेलवे ने भी चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच 5 घंटे का जंबाे ब्लाॅक रखा है।
सीएसएमटी से सुबह 9:34 से दाेपहर 2:17 बजे के बीच छूटने वाली डाउन फास्ट और सेमी-फास्ट ट्रेनाे काे स्लाे लाइन पर डायवर्ट किया जायेगा।वहीं कल्याण से सुबह 10:20 से दाेपहर 2:58 बजे तक चलने वाली अप फास्ट ट्रेने भी स्लाे ट्रैक पर चलायी जायेंगी। इसके चलते ट्रेनें सभीेस्टेशनाें पर रूकेंगी और लगभग 10 मिनट की देरी से चलेंगी। वाशी, बेलापुर, और पनवेल की ओर जाने वाली हार्बर लाइन सेवाएं सुबह 10:10से शाम 4:47 बजे तक रद्द रहेंगी।
सीएसएमट जाने वाली हार्बर ट्रेने भी सुबह 9:12 से दाेपहर 3:20 बजे तक प्रभावित रहेंगी, बांद्रा और गाेरेगांव रूट पर भी इसका असर पड़ेगा।हालांकि पनवेल और कुर्ला के बीच हर 20 मिनट पर स्पेशल ट्रेने चलेंग और ट्रांस-हार्बर सेवाएं जारी रहेंगी। हार्बर लाइन के यात्री सुबह9:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच मेन और पश्चिम लाइन के जरिए यात्रा कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

