home page

मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ने से घायलों की संख्या बढ़कर 48 हुई

 | 

मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ने से घायल होने वाले की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। शहर के पांच प्रमुख सरकारी अस्पतालों सायन, नायर, कूपर, जेजे और केईएम में इन घायलों का इलाज किया जा रहा है।

अस्पतालों से मिली जनकारी के अनुसार दिवाली तक सायन अस्पताल में तीन, नायर अस्पताल में नौ, कूपर अस्पताल में 16 और जेजे अस्पताल में पांच लोग पटाखों से घायल होकर पहुंचे थे। इसके बाद जेजे अस्पताल में चार और मरीजों को उपचार के लिए लाया गया। इन मरीजों के पैर, पलक, चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं।

जेजे अस्पताल में भर्ती नए मरीजों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। पटाखों के कारण उसके चेहरे पर जलने के घाव हुए हैं और दोनों आंखों के आसपास सूजन आ गई है। केईएम अस्पताल में 11 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सायन अस्पताल में 3, नायर- 9, कूपर- 16, जेजे-9, केईएम अस्पताल में 11 कुल मिलाकर 48 घायलों का इलाज चल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार