महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः देर रात तक चलता रहा उलटफेर
मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के चुनाव के बाद मंगलवार को वोटो की गिनती शुरू हुई। इस दौरान देर रात तक बड़ा उलटफेर होता रहा। कभी सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार आगे रहे तो कभी विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी आगे रहे। उम्मीदवारों के चुनावी नतीजे ऊपर-नीचे होते रहे। महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। बागी व निर्दलीय प्रत्य़ाशियों को निराशा हाथ लगी है।
चुनाव आयोग द्वारा अंतिम व आधिकारिक परिणामों की घोषणा का इंतजार देर रात तक रहा। लेकिन रुझानों और मतगणना के अपडेट के अनुसार खबर लिखे जाने तक महायुति के 2 और महाविकास आघाड़ी के 3 उम्मीदवार आगे चल रहे थे। पहले महायुति के 3 उम्मीदवार आगे थे।
पुणे शिक्षक सीट- बीजेपी के कौस्तुभ गावडे आगे चल रहे थे. जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) समर्थित सचिन सानप दूसरे स्थान पर थे. निर्दलीय उम्मीदवार दत्तात्रय सावंत तीसरे स्थान पर हैं. कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और जयंत आसगावकर चौथे स्थान पर थे.
नागपुर स्नातक सीट: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी आगे चल रहे थे। बीजेपी के सुधाकर कोहले से उनकी कड़ी टक्कर बनी रही. निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले भी पीछे चल रहे थे.
पुणे स्नातक सीट- एनसीपी (एसपी) की हर्षदा देशमुख आगे तल रही थी। जबकि बीजेपी की स्मिता जाधव और ठाकरे सेना के उम्मीदवार सुनिल मोदी पीछे थे।
अमरावती शिक्षक सीट- महायुति से शिंदे सेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक आगे चल रहे थे। वहीं शिंदे सेना के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे दूसरे और निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश देवकर तीसरे स्थान पर थे। कांग्रेस की अदिति पोहारे चौथे स्थान पर थीं और ठाकरे सेना के दत्तात्रेय लहाने पांचवे स्थान पर थे।
छत्रपति संभाजीनगर सीट- एनसीपी (एसपी) के प्रताप सिंह पाटिल आगे चल रहे थे। एनसीपी (एपी) के सतीश चव्हाण और ठाकरे सेना के उम्मीदवार उनसे पीछे थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

