पुणे में 'जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन 2026' पर समीक्षा बैठक, पाटिल-फडणवीस ने लिया भाग
मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के पुणे में 'जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन 2026 ' विषय पर आयाेजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक का आयाेजन राष्ट्रीय जल मिशन और महाराष्ट्र सरकार के सहयाेग से गुरूवार काे किया गया। इस बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य के कई विभागाें ने हिस्सा लिया, जिसमें राजस्व ,वन, जल, संसाधन, ग्रामीण विकास, कृषि लाेक निमार्ण, शहरी विकास, राेजगार गारंटी याेजना, जलापूर्ति और स्वच्छता तथा जल संरक्षण विभाग शामिल थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ' जल संचय जन भागीदारी : कैच द रेन 2026 की प्रगति की समीक्षा करना और पूरे राज्य में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुरर्भरण की दिशा में समन्वित प्रयासाें काे मजबू करना और साथ ही जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी काे बढावा देने के लिए निरंतर प्रयासाें की आवश्यकता पर भी जाेर दिया गया। फडणवीस ने जल संरक्षण के प्रयासाें काे मजबूत करने और पूरे महाराष्ट्र में कैच द रेन 2026 के प्रभावी कार्यान्वयन काे सुनिश्चित करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता काे दाेहराया। उन्हाेने जल संबंधी चुनाेतियाें से निपटने के लिए सामूहिक भागीदारी और समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जाेर दिया और आश्वासन दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य काे पूरा कर लिया जायेगा। बैठक में इस बात पर जाेर दिया गया कि महाराष्ट्र में जल संरक्षण के उद्देश्याें काे आओ बढ़ाने और प्रयासाें काे मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायाें और अन्य हितधारकाें के बीच एक समन्वित दृष्टिकाेण अपनाना बेहद जरूरी है। इसके बाद पाटिल ने पुणे के खड़कवासला स्थित केंद्रीय जल और ऊर्जा संशाेधन केन्द्र और इंडियन साेसायटी फाॅर हायड्राॅलिक्स द्वारा संयुक्तरूप से दाे दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयाेजन किया जिसका उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील ने किया। पाटिल ने सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए नदियाें, जलाशयाें और बांधाें के एकीकृत प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीक के उपयाेग की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

