home page

पुणे महानगर पालिका ने अवैध निर्माणाें काे ताेड़ा

 | 

पुणे, 20 नवंबर (हि.स.)। पुणे के लक्ष्मी राेड पर पुणे नगर पालिका (पीएमसी) ने अतिक्रमण विराेधी कार्रवाई के तहत शुक्रवार काे अवैध तरीके से बनाये गये निर्माण काे ताेड़ना शुरू किया था लेकिन स्थानीय व्यापारियाें के भारी विराेध के बाद अस्थाई रूप से कार्रवाई काे स्थगित कर दिया गया।

पीएमसी के आयुक्त नवल किशाेर राम के निर्देश के तहत सुबह ही लक्ष्मी राेड और छत्रपति शिवाजी महाराज राेड पर पुलिस बंदाेबस्त के साथ यह अभियान चलाया गया। इस दाैरान लगभग 18000 वर्ग फुट क्षेत्र खाली कराया गया।

पीएमसी ने बुलडाेजर और जेसीबी की मदद से दुकानाें के बाहर लगे अनधिकृत बाेर्ड, मेटल शेड तथा दुकान के सामने बनाए गये अनिधकृत

निर्माण काे हटाया गया। हालांकि स्थानीय व्यापारियाें के भारी विराेध के कारण कार्रवाई काे राेकना पड़ा। बिना किसी पूर्व सूचना के इस ताेड़क कार्रवाई से व्यापारियाें में आक्राेश फैल गया और लक्ष्मी राेड की सभी दुकानें बंद कर दी गयी। व्यापारियाें ने आराेप लगाया कि वे नियमित रूप से कर भरते हैं, इसके बावजूद उनके वैध नामपट्टी (बाेर्ड) काे ताेड़ा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी