home page

कांदिवली सिद्धि विश्वकर्मा मर्डर केसः पीड़ित परिवर से मिले संजय निरुपम

 | 

मुंबई, 12 जुलाई (हि.स.)। कांदिवली पूर्व के समता नगर पुलिस स्टेशन की हद में पहाड़ी इलाके दामू नगर में एक 17 साल की लड़की सिद्धि विश्वकर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

निरूपम ने समता नगर पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस प्रशासन से जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जयवंत शिंदे से मुलाकात की और इस केस की जांच के बारे में डिटेल में जानकारी ली। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस हत्या की पूरी, निष्पक्ष और तेज़ी से जांच करे। दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस सुनिश्चत करे कि पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय मिले। निरुपम ने कहा कि इस बुरी घटना की वजह से इलाके में बहुत गुस्सा है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी.

इस मौके पर शिवसेना नेता संजय निरुपम के साथ दिवंगत सिद्धि विश्वकर्मा की मां संजू रंजीत विश्वकर्मा, चाची निशा विश्वकर्मा, विश्वकर्मा परिवार के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार