home page

मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

 | 

मुंबई, 09 नवंबर(हि.स.)। विरार पश्चिम के बोलिंज नाके पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे क्रिस कुटिन्हो (30) मोटरसाइकिल से आलोंडा की ओर से बोलिंज नाके की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल के चालक सचिन मिश्रा (22) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में क्रिस कुटिन्हो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक के चालक सचिन मिश्रा और उनके पीछे बैठे सिद्धेश घुमने (25) भी हादसे में चोटिल हुए हैं।

गंभीर चोटों के कारण क्रिस कुटिन्हो की जान नहीं बचाई जा सकी, जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर अर्नाला-बोलिंज पुलिस ने आरोपी सचिन मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 281, 125(ए), 125(बी) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे की आगे की जांच कर रही है।_____________

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार