home page

बाणगंगा में डूबने से युवक की मौत

 | 

मुंबई, 22 अगस्त

(हि.स.)। वालकेश्वर स्थित बाणगंगा तालाब में शनिवार को एक युवक की डूबने से मौत हो

गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक तालाब में नहाने उतरा था। तैरते समय वह डूब गया।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम शेखर हरीश

रावल (19) है। यह घटना दोपहर करीब 1:10 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और मनपा वार्ड कर्मचारी

मौके पर पहुंचे। युवक को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए एलिजाबेथ अस्पताल

पहुंचाया गया। अस्पताल के संबंधित मेडिकल ऑफिसर ने रावल को मृत घोषित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार