आरे कॉलोनी में गिरी पेड़ की टहनी एक युवक की मौत
| Jul 5, 2026, 20:26 IST
मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी यूनिट नंबर 13 में रविवार को भीषण दुर्घटना घटी। एक पेड़ की टहनी मोटरसाइकिल पर गिरने के कारण एक 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से आरे कॉलोनी आया था। भारी बारिश के दौरान यूनिट नंबर 13 की सड़क से गुजरते समय, पेड़ की एक टहनी टूटकर उसके सिर पर गिर गई। उसे तुरंत मालाड (पूर्व) के बालाजी हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हसन रजा जहांगीर आलम सैयद के रूप में हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

