माहिम की खाड़ी में कूदी युवती, डबने से मौत
मुंबई, 18 अक्टूबर (हि.स.) । मुंबई की माहिम खाड़ी में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र 27 से 30 साल के बीच होने का अनुमान है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल में भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने माहिम खाड़ी में कूद गई थी। पुलिस के सर्च ऑपरेशन शुरू करने के बाद पुलिस को लड़की की लाश मिली। फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंच गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सारी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।
इस बीच अहिल्यानगर जिले के संगमनेर से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। सतीश अप्पासाहेब वाणी (35) नामक व्यक्ति डैम में कूद गया। वह संगमनेर तहसील के ज़रेकाठी का रहने वाला है। उसने चानेगांव में प्रवरा नदी पर बने डैम में छलांग लगा दी। यह घटना शनिवार रात 8 बजे की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

