पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक
मुंबई, 20 मार्च, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने के लिए वसई रोड एवं विरार के बीच अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर जंबो ब्लॉक तथा प्रभादेवी स्टेशन पर प्रभादेवी रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु सभी लाइनों पर 21/22 मार्च, 2026 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि में मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वसई रोड एवं विरार के बीच 00:15 बजे से 04:15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि प्रभादेवी स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज के गर्डर को हटाने हेतु 01:30 बजे से 06:00 बजे तक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। वसई रोड–विरार के ब्लॉक के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड एवं बोरीवली के बीच फास्ट लाइन पर चलेंगी। प्रभादेवी के ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी, कुछ को दादर एवं बांद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट तथा रिवर्स किया जाएगा। साथ ही, ब्लॉक अवधि के दौरान चर्चगेट एवं प्रभादेवी के बीच तथा माटुंगा रोड एवं माहिम स्टेशनों पर कोई भी उपनगरीय ट्रेन सेवा नहीं चलेगी। इन ब्लॉकों के कारण कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को सूरत एवं विरार के बीच रेगुलेट किया जाएगा अथवा रिशेड्युल किया जाएगा, जिसका विवरण निम्नानुसार है।
1. 20 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09184 वाराणसी जं.-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल को 2 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
2. 21 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
3. 21 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12928 एकता नगर-दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
4. 21 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद–दादर गुजरात मेल को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।
5. 21 मार्च, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-दादर स्पेशल को 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
6. 22 मार्च, 2026 को मुंबई सेंट्रल से 05:40 बजे यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल से 06:10 बजे प्रस्थान करेगी, अर्थात इस ट्रेन को 30 मिनट रिशेड्युल किया जाएगा। रविवार, 22 मार्च, 2026 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

