home page

माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक

 | 

मुंबई, 10 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार, यानी 10/11 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान उपनगरीय खंड पर माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10/11 अक्टूबर, 2026 की मध्यरात्रि को माहिम एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच 00:25 बजे से 04:25 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फ़ास्ट लाइन की सभी ट्रेनों को अंधेरी/सांताक्रुज़ एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार