home page

त्योहारी सीजन में पश्चिम रेलवे चलाएगा उधना-जयनगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

 | 

मुंबई, 6 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से उधना एवं जयनगर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 10 और 11 नवम्बर, 2026 को उधना से 13.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 08.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल 8, 12 और 13 नवम्बर, 2026 को जयनगर से 11.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 02.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। उपर्युक्त ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेगी। ट्रेन के ठहराव, समय एवं कोच संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार