home page

विभिन्न गंतव्यों के बीच विशेष किराये पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

 | 

मुंबई, 08 नवंबर, (हि.स.)। पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के बीच विशेष किराये पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 09718 बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा स्पेशल गुरुवार, 12 नवंबर, 2026 को 16:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:05 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09717 खातीपुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार, 11 नवंबर, 2026 को 15:15 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09039 उधना-बरौनी स्पेशल मंगलवार, 10 नवंबर, 2026 को 15.00 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 04.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09040 बरौनी-उधना स्पेशल गुरुवार, 12 नवंबर, 2026 को 08.30 बजे बरौनी से प्रस्थान करेगी और शनिवार को 01.30 बजे उधना पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, दोंडाईचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ़्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09039 की बुकिंग शुरू है, जबकि ट्रेन संख्या 09718 की बुकिंग 09.11.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

------------55

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार