home page

वेलांकन्नि के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

 | 

मुंबई, 7 अगस्त, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस-वेलांकन्नि तथा वलसाड-वेलांकन्नि-डहाणू रोड के बीच विशेष किराये पर दो वेलांकन्नि स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09059/09060 बांद्रा टर्मिनस-वेलांकन्नि स्पेशल: ट्रेन संख्या 09059 बांद्रा टर्मिनस-वेलांकन्नि स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार, 27 अगस्त, 2026 एवं मंगलवार, 01 सितंबर, 2026 को 21.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा क्रमशः शनिवार एवं गुरुवार को 10.05 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09060 वेलांकन्नि-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल वेलांकन्नि से रविवार, 30 अगस्त, 2026 एवं शुक्रवार, 04 सितंबर, 2026 को 00.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, आदोनि, गुंतकल, गुत्ती, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कड़पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेलूर छावनी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, मइलाडुतुरै और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09061/09062 वलसाड-वेलांकन्नि-डहाणू रोड स्पेशल: ट्रेन संख्या 09061 वलसाड-वेलांकन्नि स्पेशल वलसाड से रविवार, 06 सितंबर, 2026 को 19.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा मंगलवार को 10.05 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी प्रकार, वापसी दिशा में यह ट्रेन डहाणू रोड स्टेशन तक चलेगी अर्थात ट्रेन संख्या 09062 वेलांकन्नि-डहाणू रोड स्पेशल वेलांकन्नि से बुधवार, 09 सितंबर, 2026 को 02.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 14.50 बजे डहाणू रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पालघर, वसई रोड, पनवेल, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड, सोलापुर, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, आदोनि, गुंतकल, गुत्ती, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कड़पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, वेलूर छावनी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, मइलाडुतुरै और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09061 का वापी और डहाणू रोड स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09059 एवं 09061 की बुकिंग 10.08.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार