home page

तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे

 | 

मुंबई, 23 नवंबर, (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा गोरखपुर और छपरा के लिए विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस&गोरखपुर स्पेशल बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 13:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार, 23 नवंबर, 2026 को गोरखपुर से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा तथा बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा रविवार, 29 नवंबर, 2026 को 01:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को छपरा से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार, 27 नवंबर, 2026 को 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरिवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया तथा सुरेमनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05116 उधना-छपरा स्पेशल गुरुवार, 26 नवंबर, 2026 को उधना से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:50 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना स्पेशल मंगलवार, 24 नवंबर, 2026 को छपरा से 18:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा गुरुवार, 26 नवंबर, 2026 को 05:20 बजे उधना पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में व्यारा, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, रसड़ा तथा बलिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 05092, 05186 एवं 05116 की बुकिंग 24.11.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। सभी ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी। ट्रेनों के ठहराव के समय एवं डिब्बों की संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

______________

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार