विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
मुंबई, 21 नवंबर, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार ट्रेन संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल रविवार, 22 नवंबर, 2026 को 04:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09139 वलसाड-मुजफ्फरपुर स्पेशल रविवार, 22 नवंबर, 2026 को 08:45 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, दोंडाईचा, अमलनेर, धरणगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09137 वलसाड-रक्सौल स्पेशल रविवार, 22 नवंबर, 2026 को 22:20 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और मंगलवार, 24 नवंबर, 2026 को 13:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और नरकटियागंज स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09327 डॉ. अंबेडकर नगर-गोरखपुर स्पेशल रविवार, 22 नवंबर, 2026 को 18:00 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करेगी और मंगलवार, 24 नवंबर, 2026 को 01:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर और देवरिया सदर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेनों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ये ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और कोच संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
________________
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

