home page

गणपति फेस्टिवल के दौरान विभिन्न गंतव्यों के लिए पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनें

 | 

मुंबई, 7 अगस्त, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा गणपति फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09013/09014 मुंबई सेंट्रल–ठोकुर–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल [02 फेरे]: ट्रेन संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल–ठोकुर स्पेशल मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को मुंबई सेंट्रल से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:50 बजे ठोकुर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09014 ठोकुर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल बुधवार, 16 सितंबर, 2026 को ठोकुर से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरुडेश्वर, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09019/09020 मुंबई सेंट्रल–सावंतवाड़ी रोड–मुंबई सेंट्रल स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन) [16 फेरे]: ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल–सावंतवाड़ी रोड स्पेशल प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मुंबई सेंट्रल से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी। यह ट्रेन 11 सितंबर, 2026 से 23 सितंबर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड–मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को सावंतवाड़ी रोड से 04:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 12 सितंबर, 2026 से 24 सितंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09035/09036 बांद्रा टर्मिनस–रत्नागिरी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल [04 फेरे]: ट्रेन संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस–रत्नागिरी अनारक्षित स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 14:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:30 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। यह ट्रेन 17 सितंबर और 24 सितंबर, 2026 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09036 रत्नागिरी–बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रत्नागिरी से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 18 सितंबर और 25 सितंबर, 2026 को चलेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09030/09029 वलसाड–रत्नागिरी–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल [02 फेरे]: ट्रेन संख्या 09030 वलसाड–रत्नागिरी स्पेशल सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को वलसाड से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02:30 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09029 रत्नागिरी–वलसाड स्पेशल मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को रत्नागिरी से 03:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:15 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09022/09021 उधना–रत्नागिरी–उधना साप्ताहिक स्पेशल [04 फेरे]: ट्रेन संख्या 09022 उधना–रत्नागिरी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को उधना से 08:05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। यह ट्रेन 17 सितंबर और 24 सितंबर, 2026 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09021 रत्नागिरी–उधना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रत्नागिरी से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:20 बजे उधना पहुँचेगी। यह ट्रेन 17 सितंबर और 24 सितंबर, 2026 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09114/09113 वडोदरा–रत्नागिरी–वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल [02 फेरे]: ट्रेन संख्या 09114 वडोदरा–रत्नागिरी स्पेशल मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को वडोदरा से 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:30 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09113 रत्नागिरी–वडोदरा स्पेशल बुधवार, 16 सितंबर, 2026 को रत्नागिरी से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:30 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकॉनमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09110/09109 विश्वामित्री–रत्नागिरी–विश्वामित्री द्वि-साप्ताहिक स्पेशल [08 फेरे]:

ट्रेन संख्या 09110 विश्वामित्री–रत्नागिरी स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को विश्वामित्री से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00:30 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। यह ट्रेन 12 सितंबर, 2026 से 23 सितंबर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09109 रत्नागिरी–विश्वामित्री स्पेशल प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रत्नागिरी से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:30 बजे विश्वामित्री पहुँचेगी। यह ट्रेन 13 सितंबर, 2026 से 24 सितंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09124/09123 विश्वामित्री–रत्नागिरी–विश्वामित्री साप्ताहिक स्पेशल [04 फेरे]: ट्रेन संख्या 09124 विश्वामित्री–रत्नागिरी स्पेशल प्रत्येक सोमवार को विश्वामित्री से 05:55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:00 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी। यह ट्रेन 14 सितंबर और 21 सितंबर, 2026 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09123 रत्नागिरी–विश्वामित्री स्पेशल प्रत्येक सोमवार को रत्नागिरी से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:45 बजे विश्वामित्री पहुँचेगी। यह ट्रेन 14 सितंबर और 21 सितंबर, 2026 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09013, 09019, 09030, 09022, 09114, 09110 एवं 09124 की बुकिंग 09 अगस्त, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार