home page

पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं सावंतवाड़ी रोड के बीच चलाएगी गणपति फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

 | 

मुंबई, 11 सितंबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा गणपति फेस्टिवल के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल एवं सावंतवाड़ी रोड के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026 एवं शनिवार, 26 सितंबर, 2026 को मुंबई सेंट्रल से 10:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 02:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सेंट्रल स्पेशल शनिवार, 26 सितंबर, 2026 एवं रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सावंतवाड़ी रोड से 04:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 20:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल एवं जराप स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09019 की बुकिंग 12.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार