दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
मुंबई, 10 सितंबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा पर्युषण एवं दीपावली त्योहारों के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस एवं भावनगर टर्मिनस तथा दादर एवं हज़रत निजामुद्दीन के बीच विशेष किराये पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल मंगलवार, 15 सितंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 19:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09024 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार, 16 सितंबर, 2026 को भावनगर टर्मिनस से 17:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04001 दादर–हज़रत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को दादर से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:35 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 हज़रत निजामुद्दीन–दादर सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को हज़रत निजामुद्दीन से 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:40 बजे दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09023 एवं 09024 की बुकिंग 11.09.2026 से, जबकि ट्रेन संख्या 04001 की बुकिंग 12.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

