गणपति स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाएगी पश्चिम रेलवे
मुंबई, 14 अगस्त, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा तथा गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न गणपति स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, पश्चिम रेलवे द्वारा गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। यात्रियों की मांग को देखते हुए अब इन गणपति स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
ट्रेन संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-ठोकुर स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 8 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09014 ठोकुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 9 सितम्बर, 2026 को चलेगा।ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 9 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 10 सितम्बर, 2026 को चलेगा। ट्रेन संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस-रत्नागिरी अनारक्षित स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 10 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09036 रत्नागिरी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 11 सितम्बर, 2026 को चलेगा। ट्रेन संख्या 09030 वलसाड-रत्नागिरी स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 7 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09029 रत्नागिरी-वलसाड स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 8 सितम्बर, 2026 को चलेगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 09022 उधना-रत्नागिरी स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 10 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09021 रत्नागिरी-उधना स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 10 सितम्बर, 2026 को चलेगा। ट्रेन संख्या 09114 वडोदरा-रत्नागिरी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 8 सितम्बर एवं 22 सितम्बर, 2026 को चलेंगे। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09113 रत्नागिरी-वडोदरा स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 9 सितम्बर एवं 23 सितम्बर, 2026 को चलेंगे। ट्रेन संख्या 09110 विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 9 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09109 रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 10 सितम्बर, 2026 को चलेगा। ट्रेन संख्या 09124 विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 7 सितम्बर, 2026 को चलेगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09123 रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल का अतिरिक्त फेरा 7 सितम्बर, 2026 को चलेगा।
ट्रेन संख्या 09013, 09019, 09030, 09022, 09114, 09110 एवं 09124 के अतिरिक्त फेरों की बुकिंग 15 अगस्त, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

