पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढाए गए
मुंबई, 29 नवंबर, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक स्पेशल को 13 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 14 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-मऊ साप्ताहिक स्पेशल को 9 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09184 मऊ-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 11 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।
ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल को 30 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल को 14 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल को 16 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल को 12 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09196 मऊ-प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल को 13 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।
ट्रेन संख्या 09119 प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल को 13 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09120 लालकुआं-प्रतापनगर साप्ताहिक स्पेशल को 14 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल को 11 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल को 14 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है।
ट्रेन संख्या 09111 के विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू है, जबकि ट्रेन संख्या 09185, 09183, 04728, 09195, 09119 एवं 09451 की बुकिंग 30.11.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
_____________
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

