पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों का किया विस्तार
मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल के फेरों को 28 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। उपर्युक्त ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक कर दी गई है। यह बदलाव ट्रेन संख्या 09085 की 30 नवम्बर, 2026 से तथा ट्रेन संख्या 09086 की 1 दिसम्बर, 2026 से प्रारम्भ होने वाली फेरों से प्रभावी होगा। ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09086 इंदौर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09026 दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 15 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09041 उधना-हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 12 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09042 हसनपुर रोड-नंदुरबार साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09151 उधना-मधुबनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी-उधना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 13 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–दानापुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 10 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09344 दानापुर-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 11 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09085, 09086, 09079, 09080, 09001, 09025, 09041, 09151, 09465 और 09343 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 27 नवम्बर, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

