बांद्रा टर्मिनस एवं आजमगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित
मुंबई, 04 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 05184/05183 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, आजमगढ़ से प्रत्येक शनिवार को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 28 नवंबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 05184 के विस्तारित फेरों की बुकिंग से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

