home page

पश्चिम रेलवे: विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित, कल से शुरू होगी बुकिंग

 | 

मुंबई, 18 सितंबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा आगामी त्योहारों के सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे की स्टेशनों से चलने वाली 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

1) ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस– वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल के फेरों को 28 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरों को 26 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

2) ट्रेन संख्या 04140 दादर-प्रयागराज स्पेशल के फेरों को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

3) ट्रेन संख्या 04176 दादर–सूबेदारगंज स्पेशल के फेरों को 24 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल के फेरों को 22 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

4) ट्रेन संख्या 01908 उधना-आगरा कैंट स्पेशल के फेरों को 25 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट-उधना स्पेशल के फेरों को 24 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

5) ट्रेन संख्या 04106 उधना-प्रयागराज स्पेशल के फेरों को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज-उधना स्पेशल के फेरों को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

6) ट्रेन संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 20 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेंगे। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 19 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेंगे।

7) ट्रेन संख्या 04120 वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल के फेरों को 29 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल के फेरों को 28 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

8) ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सूबेदारगंज स्पेशल के फेरों को 25 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल के फेरों को 24 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

9) ट्रेन संख्या 01909 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल के फेरों को 24 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल के फेरों को 23 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

10) ट्रेन संख्या 04180 साबरमती–प्रयागराज स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज-साबरमती स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक चलेगी। ये सेवाएं नए ट्रेन नंबरों के साथ परिचालित होंगी, जिनमें गांधीग्राम के स्थान पर साबरमती ओरिजिनेटिंग/टर्मिनेटिंग स्टेशन होगा, जैसा कि नीचे विवरण में दिया गया है।

11) ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल के फेरों को 1 दिसम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल के फेरों को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

12) ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल के फेरों को 28 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

13) ट्रेन संख्या 04174 वेरावल-प्रयागराज स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज–वेरावल स्पेशल के फेरों को 26 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल के टर्मिनल में परिवर्तन: गांधीग्राम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सीमाओं के कारण, 4 अक्टूबर, 2026 से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन संख्या 04112 गांधीग्राम–प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल, साबरमती स्टेशन से ओरिजिनेट होगी तथा ट्रेन संख्या 04180 साबरमती-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलेगी। इसी प्रकार, 3 अक्टूबर, 2026 से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल, साबरमती स्टेशन पर टर्मिनेट होगी तथा ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलेगी।

ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15.40 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04180 साबरमती से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी। फतेहपुर और महेसाणा के बीच समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।

ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल के समय में संशोधन: टूंडला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सीमाओं के कारण, 6 अक्टूबर, 2026 से असारवा से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल का टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा स्टेशनों पर समय में संशोधन किया गया है।

फफूंद में अतिरिक्त ठहराव एवं झिंझक स्टेशन पर समय में संशोधन: ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल को 2 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल को 3 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। इसके अलावा, 3 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल का झिंझक स्टेशन पर समय में संशोधन किया गया है।

ट्रेन संख्या 02200, 04140, 04176, 01908, 04106, 04156, 04120, 04178, 01909, 04180, 01906, 04170 और 04174 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 19.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार