विभिन्न गंतव्यों के लिए पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
मुंबई, 18 अगस्त, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी अतिरिक्त संख्या को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 24 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल को 25 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04176 दादर–सूबेदारगंज स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04156 उधना–सूबेदारगंज स्पेशल को 18 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज–उधना स्पेशल को 17 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 26 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01909 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04112 गांधीनगर–प्रयागराज स्पेशल को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज–गांधीनगर स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असारवा स्पेशल को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज–गांधीनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल के प्रारंभिक प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। तदनुसार, 01 सितम्बर, 2026 से ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज से 16.15 बजे के बजाय 16.00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02200, 04140, 04176, 01908, 04106, 04156, 04120, 04178, 01910, 04112 तथा 01906 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 19.08.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

