पश्चिम रेलवे: विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
मुंबई, 10 सितंबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 4 अक्टूबर से 1 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 15 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09045 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09151 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09047 उधना–झंझारपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 28 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड–उधना साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 29 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 27 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को 30 नवम्बर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031/09032 क्रमशः 20/09/2026 और 22/09/2026 से प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04828 , 04728 , 09045 , 09151 , 09047 , 09031 और 09465 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 11.09.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

