home page

बांद्रा टर्मिनस और अजमेर के बीच स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित

 | 

मुंबई, 26 नवंबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए बांद्रा टर्मिनस एवं अजमेर के बीच स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित किये गये हैं।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर (साप्ताहिक) स्पेशल को 29 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 28 दिसंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। ट्रेन संख्‍या 09622 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 27 नवम्‍बर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार