home page

महिला आरक्षण बिल,  कांग्रेस के खिलाफ शिंदे गुट का आंदोलन

 | 

मुंबई, 20 अप्रैल (हि.स.)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों में ठन गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने सोमवार को वर्सोवा में इंडिया गठबंधन और महाविकास आघाड़ी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किय। इस दौरान कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दोहरा रवैया अपनाया है। एक तरफ तो महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, दूसरी तरफ उसका विरोध करते हैं। यह महिलाओं की भावनाओं के साथ धोखा है। महिलाओं को न्याय देने के बजाय, राजनीतिक फायदे के लिए इस बिल को पारित नहीं होने दिया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए इस ऐतिहासिक फैसले का विरोध करना महिलाओं के अधिकारों पर हमला करने जैसा है। शिवसेना ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए मजबूत स्टैंड लिया है और आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर शिवसेना नेता राजू पेडनेकर, कोऑर्डिनेटर फिरोज शाह सहित महिला आघाडी और युवा सेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार