home page

कंटेनर के नीचे आने से 26 वर्षीय युवती की मौत

 | 

मुंबई, 28 अक्टूबर, (हि. स.)। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर बुधवार सुबह लगे भीषण जाम के बीच, एक कंटेनर के नीचे आने से 26 वर्षीय धनश्री परेश सोनवणे की दर्दनाक मौत हो गई। वह विरार पूर्व के गणेशपुरी स्थित गांधीपाड़ा की निवासी थीं और सातिवली की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। सुबह करीब 10 बजे जब वह काम पर जा रही थीं, तब यह हादसा हुआ। महामार्ग पर बीती रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। हादसे के बाद महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता खुलकर सामने आई है। फिलहाल, पेल्हार पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार