home page

कार की टक्कर से राहगीर महिला की मौत

 | 

मुंबई, 20 अगस्त, (हि. स.)। पालघर जिले के नालासोपारा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार 16 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। मृतका का नाम श्रेया मिसाल (32) है।

जानकारी के अनुसार, नगीनदास पाड़ा निवासी प्रगति मोरे और श्रेया मिसाल घरेलू काम करती थीं। बुधवार को वसई में काम खत्म करने के बाद दोनों नालासोपारा स्टेशन पहुंचीं और पैदल घर लौट रही थीं। शाम करीब 4:30 बजे दत्तनगर इलाके में सामने से आई तेज रफ्तार ईको कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। श्रेया के सिर, पीठ, कमर और घुटने में गंभीर चोटें आई थीं। रात करीब पौने दस बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तुलिंज पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार कार राजेश शाह के नाम पर है, जबकि महेश नाईक चालक बताया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार