home page

सुनेत्रा पवार की जीत के लिए करेंगे हर संभव मदद- सीएम फडणवीस

 | 

मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। बारामती उपचुनाव की पृष्ठभूमि में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने सुनेत्रा को भरोसा दिलाया है कि उनकी जीत के लिए भाजपा हरसंभव मदद करेगी।

सुनेत्रा पवार मुख्यमंत्री से मिलने राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार के साथ गई थीं। इस मौके पर फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि भाजपा बारामती उपचुनाव में बड़े भाई के तौर पर उनके साथ मज़बूती से खड़ी रहेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के निधन के बाद रिक्त हुई बारामती सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने 6 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार