home page

किसे पागल बना रही प्रतिभा चाकणकर: सुषमा अंधारे

 | 

मुंबई, 14 अप्रैल (हि.स.)। शिरडी पुलिस ने पाखंडी बाबा अशोक खरात मामले में प्रतिभा चाकणकर से करीब आठ घंटे पूछताछ की। प्रतिभा ने समता पतसंस्था में उनके और उनके परिवार के नाम पर चार अकाउंट होने से इनकार किया है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता सुषमा अंधारे ने यह कहते हुए हमला बोला है कि आखिर प्रतिभा किसे पागल बना रही हैं।

जांच पता चला है कि समता पतसंस्था में प्रतिभा चाकणकर और उनके परिवार के नाम पर चार अकाउंट हैं। इन अकाउंट से दो करोड़ से ज़्यादा का ट्रांज़ैक्शन हुआ है। इस केस में प्रतिभा के बेटे तन्मय का भी बयान दर्ज किया गया। हालांकि प्रतिभा चाकणकर ने दावा किया है, मेरे नाम का अकाउंट नकली हैं, सिग्नेचर भी नकली हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें देखने के बाद वह खुद ही जांच के लिए आई हैं।

इधर ठाकरे गुट की उपनेता सुषमा अंधारे ने एसआईटी के काम करने सहित कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संदिग्धों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। अंधारे ने छह मुद्दों पर सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि खरात का सीडीआर नकली है, तो सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर दमानिया सच बोल रही हैं, तो चाकणकर बहनों को 'रॉयल ट्रीटमेंट' क्यों दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार