home page

सफेद पट्टी विवादः मंत्री नितेश राणे ने की ठाकरे सेना व मनसे की आलोचना

 | 

मुंबई, 14 जून (हि.स.)। मुंबई में सड़कों पर सफेद पट्टी के विवाद को लेकर भाजपा नेता व मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) और मनसे को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि हिम्मत है तो ठाकरे सेना और मनसे को बेहरामपाड़ा, नल बाज़ार और मुंब्रा में विरोध प्रदर्शऩ करके दिखाना चाहिए।

नितेश ने कहा कि हमने कभी ठाकरे सेना और मनसे के लोगों को बेहरामपाड़ा, नल बाज़ार और मुंब्रा में प्रोटेस्ट करते नहीं देखा। अगर पट्टियां हटाने की हिम्मत है, तो बेहरामपाड़ा मोहम्मद अली रोड पर हरी पट्टियां हटा कर दिखाएं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई बार-बार हिंदुओं के खिलाफ आवाज उठाएगा, तो सरकार को स्टैंड लेना होगा।

मुंबई में सफेद पट्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जब जैन धर्मगुरु और जैन साधु घर आ रहे होते हैं, तो उनके मानने वाले सड़कों पर ऐसी सफेद पट्टियां बना देते हैं। ये पट्टियां इसलिए बनाई जाती हैं ताकि जैन साधुओं के पैरों तले कीड़े-मकोड़े न मरें। इस बीच मनसे और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने ऐसी सफेद पट्टियों का विरोध किया है। इसे लेकर मंत्री नितेश राणे ने ठाकरे सेना और मनसे की कड़ी आलोचना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार