home page

सफेद पट्टियों का विवादः मुख्यमंत्री ने की एकता बनाए रखने की अपील

 | 

मुंबई, 14 जून (हि.स.)। मुंबई में की सड़कों पर सफेद पट्टियों के विवाद को लेकर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने समाज में फूट डालने की कोशिशों की निंदा करते हुए एक-दूसरे का सम्मान करने और मिल-जुलकर रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय को दूसरे के विरोध में नहीं खड़ा होना चाहिए। सभी एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। नेता अक्सर खबरों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजियां और कृत करते हैं। इससे किसी को वोट नहीं मिलता। मुंबई में सफेद धारियों को लेकर मनसे और जैन साधु आमने-सामने आ गए हैं। मनसे ने सफेद धारियों का कड़ा विरोध किया है। इस वजह से मुंबई के कुछ हिस्सों में माहौल गरमा गया है। मुख्यमंत्री ने मनसे को फटकार लगाते हुए कहा है कि ऐसा करने से वोट नहीं मिलते। मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे इस मुद्दे पर जवाब देने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्तर कोस्टल रोड पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह रोड एक बहुत बड़ी परियोजना है। इसे वेस्टर्न एक्सप्रेस से कवर किया जाएगा। मुंबई का ट्रैफिक वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर जाएगा। यह समान और सिग्नल-फ्री रोड देना जरूरी है। यह रोड बांद्रा वर्सोवा सी लिंक को जोड़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार