विभिन्न गंतव्यों के बीच 5 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
मुंबई, 29 मार्च, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के बीच विशेष किराये पर 5 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 02200/02199 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल [30 फेरे]: ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार 05:10 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन 05:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल, 2026 से 11 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 16:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 अप्रैल, 2026 से 09 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचौड़ा बीनागंज, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस- सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल [30 फेरे]: ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 अप्रैल, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 05:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 अप्रैल, 2026 से 13 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा इडगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05184/05183 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल [30 फेरे]: ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 अप्रैल, 2026 से 13 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शनिवार 23:15 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल, 2026 से 11 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंरीहर, मऊ एवं मोहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05034/05033 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल [30 फेरे]: ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 23:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 07:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 अप्रैल, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 14:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 06 अप्रैल, 2026 से 13 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05018/05017 वलसाड-मऊ स्पेशल [30 फेरे]: ट्रेन संख्या 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल प्रत्येक रविवार 15:10 बजे वलसाड से प्रस्थान कर मंगलवार को 00:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 05 अप्रैल, 2026 से 12 जुलाई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल प्रत्येक शनिवार 03:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 अप्रैल, 2026 से 11 जुलाई, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 02200, 04126, 05184, 05034 एवं 05018 की बुकिंग 31.03.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in परप्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

