home page

पश्चिम रेलवे 16 नवंबर को चलाएगा दो वन-वे स्पेशल ट्रेनें

 | 

-स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या और छपरा के यात्रियों को मिलेगी राहत

मुंबई, 15 नवंबर, (हि. स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे 16 नवंबर को मुंबई सेंट्रल से अयोध्या कैंट और उधना से छपरा के लिए विशेष किराये पर दो वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09141 मुंबई सेंट्रल-अयोध्या कैंट स्पेशल सोमवार, 16 नवंबर, 2026 को मुंबई सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 21.00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जं., रतलाम जं., नागदा जं., कोटा जं., सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जं., ईदगाह आगरा जं., टूंडला जं., कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और बाराबंकी जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09115 उधना-छपरा स्पेशल सोमवार, 16 नवंबर, 2026 को उधना से 19.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन, बुधवार, 18 नवंबर, 2026 को 07.30 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में व्यारा, नंदुरबार, दोंडाइचा, अमलनेर, धरणगांव, भुसावल जं., खंडवा जं., इटारसी जं., जबलपुर, कटनी जं., सतना जं., मानिकपुर जं., प्रयागराज छिवकी जं., मिर्जापुर, वाराणसी जं., जौनपुर जं., शाहगंज जं., आजमगढ़, मऊ जं., रसड़ा और बलिया स्टेशनों पर ठहरेगी। दोनों ट्रेनों में स्लीपर क्लास तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार