home page

महाराष्ट्र के हर गांव में बनेगा मौसम केंद्र

 | 

मुंबई, 22 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के हर गांव में राज्य सरकार ने सूबे के हर गांव में मौसम केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह जानकारी कृषि मंत्री मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दी है।

पालघर जिले में मौसम आधारित फल फसल बीमा योजना में गड़बड़ियों, किसानों को मुआवजा न मिलने और लंबित शिकायतों को लेकर सोमवार को मंत्रालय में एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विधायक मनीषा चौधरी, कृषि विभाग के सचिव परिमल सिंह, कृषि आयुक्त सूरज मांढरे, कृषि निदेशक विनय कुमार अवाटे, बीमा कंपनियों के सीनियर अधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद थे। मंत्री भरणे ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हुए नुकसान का सही मुआवजा दिलाने के लिए राज्य के हर गांव में 'वेदर स्टेशन' बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दहाणू और बोईसर के किसानों ने बीमा प्रीमियम देने के बावजूद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया। कृषि मंत्री ने पालघर के जिलाधिकारी को इस मामले की पूरी जांच करने का निर्देश दिया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हर गांव में वेदर स्टेशन बनाने पर जोर दे रही है। अगर हर गांव में वेदर स्टेशन बनाए जाएं, तो प्राकृतिक आपदाओं से खेती की फसलों को हुए असली नुकसान के इंश्योरेंस के नियमों से सही मिलान हो सकेगा, इससे किसानों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। बीमा कंपनियां, बैंक और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी आपस में तालमेल बढ़ाएं और लंबित मामलों को तुरंत निपटाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार