'हम इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए खड़े हैं'- उद्धव ठाकरे
मुंबई, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि हम कुछ कहते हैं तो हमें देशद्रोही करार दिया जाता है। अगर आप मतदान के माध्यम से हमारी अभिव्यक्ति की आजादी और विरोध करने का अधिकार छीन लेते हैं, तो हम इस शक्ति को उखाड़ फेंकने के लिए खड़े हैं।
अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद की ओर से शनिवार को वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उद्धव ठाकरे ने विभिन्न पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों पर सवाल उठाए और बिना नाम लिए मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष रहना चाहिए।
उद्धव ने कहा कि आज एक कार्टून देखा। मंगल ग्रह पर दशहरा आ रहा है। उस कार्टून में दिखाया गया है कि रावण और कॉकरोच जलने वाले हैं। जो राम को लेकर आए, उन्हें कॉकरोच से डर लगता है। फिलहाल सीजेपी और इंडिया गठबंधन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

