घाटकोपर में 10 अप्रैल से पानी सप्लाई पूर्ववत
मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स.)। घाटकोपर पश्चिम में लो-लेवल रिज़र्वॉयर के दो हिस्सों के मरम्मत का काम बीएमसी ने पूरा कर लिया है। इसलिए 10 अप्रैल 2026 से पानी की सप्लाई पूर्ववत कर दी जाएगी। लोगों की सलाह दी गई है कि अगले चार-पांच दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीएं।
बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार पानी सप्लाई नारायणनगर, चिरागनगर, आजाद नगर, गणेश मैदान, पारशीवाड़ी, न्यू माणिकलाल एस्टेट मार्ग, एनएसएस मार्ग, महिंद्रा पार्क, डी.एस. मार्ग, खलाई गाँव, किरोल गाँव, विद्याविहार (पश्चिम), हंसोती गली, खोत गली, महात्मा गांधी मार्ग, नरोजी गली, एच.आर. देसाई मार्ग, कामा गली, श्रद्धांजलि मार्ग, जे.वी. रोड, ध्रुवराज सिंह गली, गोपाल गली, जीवदया गली, गीगावाड़ी में मरम्मत कार्य के दौरान जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। इस दौरान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक और रात में 10.45 बजे से 11.30 बजे तक पानी सप्लाई की गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इन इलाकों में बदला हुआ सप्लाई का समय दोपहर 3.15 बजे से शाम 7.15 बजे तक होगा।
इसी तरह पंतनगर आउटलेट, भीमनगर, पवार चाल, लोअर भीमनगर, क्राइम ब्रांच एरिया, वैतागवाड़ी, नित्यानंद नगर, सीजीएस कॉलोनी, गंगावाड़ी, ध्रुवराज सिंह गली, एमटीएनएल गली, एजीएलआर रोड, एलबीएस रोड के साथ घाटकोपर (पश्चिम) से श्रेयस सिग्नल आदि इलाकों में वाटर सप्लाई का समय शाम 6.15 बजे से रात 10.30 बजे तक था। काम पूरा होने के बाद शाम 6.45 बजे से रात 11.00 बजे तक पानी सप्लाई होगी। सेनेटोरियम गली, एचआर देसाई मार्ग, कामा गली, श्रद्धांजलि मार्ग, जेवी रोड, गोपाल गली, एलबीएस रोड, घाटकोपर (पश्चिम), गांधीनगर के इलाके में पानी सप्लाई का समय शाम 7.15 बजे से रात 9.15 बजे के बीच था। अब इन इलाकों में पानी सप्लाई का बदला हुआ समय शाम 7.15 बजे से रात 9.15 बजे के बीच होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

