home page

महाराष्ट्र के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी

 | 

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.) : महाराष्ट्र के कई जिलों में 20 से 22 अप्रैल को तूफानी बाऱिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पश्चिमी महाराष्ट्र, खानदेश, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर बज्रपात के साथ बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को पश्चिमी महाराष्ट्र के घाटों के साथ-साथ उत्तरी खानदेश और दक्षिणी मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना है। उसके बाद 20 और 21 अप्रैल को बारिश के बढ़ोतरी के संकेत हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे विभाग, मराठवाड़ा दक्षिणी हिस्से और छत्रपति संभाजीनगर विभाग में बारिश की संभवाना है। विदर्भ के अमरावती विभाग के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की अनुमान है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जलवायु परिवर्तन के संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए तुरंत फसलों के बचाव के लि उपाय करें. किसानों को मौसम के हिसाब से अपनी खेती के कामों की प्लानिंग करनी चाहिए. कटी फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने और उन्हें तिरपाल से ढंकना चाहिए। तूफानी हवाओं, बारिश और संभावित ओलों से फसल को नुकसान से बचाने के लिए ज़रूरी सावधानी बरतनी चाहिए। खेती की उपज, सब्जियां और दूसरी कटी हुई उपज खुले में नहीं रखनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार