home page

शक्ति पीठ हाईवे के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

 | 

मुंबई, 28 जून (हि.स.)। शक्ति पीठ हाईवे के विरोध में पश्चिम महाराष्ट्र के कई नेता एक साथ आए हैं. मांग की गई है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आषाढ़ी एकादशी के एक दिन पहले शक्ति पीठ हाईवे का प्रस्ताव रद्द करें। नहीं तो उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है।

सोलापुर जिले के करकंबा शक्ति पीठ हाईवे विरोधी सड़क समिति ने रविवार को एल्गर सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें कांग्रेस नेता सतेज पाटिल, सांसद धैर्यशील मोहिते पाटिल और पूर्व सांसद राजू शेट्टी उपस्थित थे। राजू शेट्टी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, शक्ति पीठ हाईवे नहीं बनने दिया जाएगा। यदि आषाढ़ी एकादशी से एक दिन पहले हाईवे को रद्द करने की घोषणा नहीं की गई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। आषाढ़ी एकादशी के दिन विट्ठल की पूजा करने के बाद किसानों को शक्ति पीठ के मलबे से बचाने की घोषणा की जाए। नहीं तो हम आपका अलग तरीके से स्वागत करेंगे। सरकार के पास मौजूदा नागपुर-रत्नागिरी रोड को 8 लेन बनाने के लिए काफी जमीन है। सरकार को सड़कें बनाने के बजाय पानी के प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलयुक्त शिवार योजना का ऑडिट होना चाहिए। इससे इस सरकार के काम का पता चलेगा।

राजू शेट्टी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति हूं। यदि बीजेपी में भगवान के प्रति इतनी भक्ति होती, तो राम मंदिर के दान की चोरी नहीं होती। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत पुरुष हैं, तो फिर राम मंदिर को लूटने वालों के घरों पर अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार