home page

वसई -विरार मनपा लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

 | 

मुंबई,04 जून ( हि. स.) । राज्य के पालघर जिले में तहसील वसई में वसई विरार मनपा में सातीवाली विभाग के संपत्ति कर तथा वृक्ष प्राधिकरण में लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस निरीक्षक संतोष नावलगी ने आज बताया कि शिकायतकर्ता के स्वामित्व की जगह पर राठौड़ नामक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर पेड़ पौधे लगाए थे।इसके बाद शिकायतकर्ता ने अतिक्रमण करने पर नोटिस देकर संबंधित वसई विरार मनपा लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे से संपर्क करने पर उन्होंने कार्यवाही करने के लिए दस हजार रुपए मांगे थे।इसके बाद शिकायतकर्ता ने 27मई 2026को ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो को इसके बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।इधर ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा 28 मई को की गई जांच में इसे सही पाया था।इसके बाद जब 02 जून 2026को वसई विरार मनपा लिपिक दिलीप लक्ष्मण लोखंडे शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की राशि दस हजार रुपए स्वीकार कर रहे थे, ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए।यह कार्यवाही ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा