श्रीकांत शिंदे के काफिले में शामिल वाहनों की टक्कर
मुंबई, 28 मई (हि.स.)।। महाराष्ट्र के नांदेड में 'शिव संवाद दौरे' पर निकले सांसद श्रीकांत शिंदे के काफिले में शामिल वाहनों की टक्कर हो गई। तीन वाहन पस में टकरा गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनका काफिला नांदेड से नायगांव में पार्टी की समीक्षा बैठक के लिए जा रहा था।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद शिंदे सगंठन को मजबूत बनाने के लिए राज्य में 'शिव संवाद' दौरे कर रहे हैं। वे गुरूवार को नांदेड़ दौरे पर थे। नांदेड शहर के साठे चौक इलाके में अचानक एक व्यक्ति काफिले के सामने आ गया। इस बीच दुघर्टना से बचने के लिए आगे के वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रहे तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे के बाद पूरे परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

